{"_id":"645be9a1bef40fd366020a84","slug":"accidental-death-and-injured-deoria-news-c-7-1-160187-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क के किनारे डंफर से टकराई कार, एक की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क के किनारे डंफर से टकराई कार, एक की मौत, तीन गंभीर
Thu, 11 May 2023 05:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Thu, 11 May 2023 05:37 PM IST
सार
सड़क पर रात में खड़े होने वाले वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने करीब तीन माह पूर्व आदेश जारी किया था। इसमें सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया था, लेकिन आदेश पर अमल नहीं लाया जा सका है।
विज्ञापन
बरहज के बारीपुर में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी देखते लोग संवाद
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में भलुअनी थाना क्षेत्र स्थित बरहज मार्ग पर मंगलवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बारीपुर चौराहे के निकट सड़क के किनारे खड़ी डंफर से कार की टक्कर हो गई। इसमें कार में सवार चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल काॅलेज ले जाया गया है। सभी देवरिया एक शादी समारोह से वापस गांव जा रहे थे।
मंगलवार को सत्येंद्र सिंह (48) पुत्र कैलाश सिंह निवासी परसिया भीखम, भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव निवासी हर्ष सिंह पुत्र सतीश सिंह, सुमन देवी पत्नी सत्यभान सिंह, चंद्रावती देवी पत्नी कनक सिंह देवरिया एक मैरेज हाल में शादी समारोह में गए थे। जहां से देर रात करीब एक बजे सभी गांव के लिए चल दिए। कार सत्येंद्र चला रहे थे। वे लोग बारीपुर चौराहे के निकट पहुंचे थे। इसी बीच सड़क के किनारे खड़ी डंफर से कार टकरा गई। जोर का धमाका और घायलों की चीख-पुकार सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए।
सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकलवाया और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कार चालक सत्येंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि हर्ष सिंह, सुमन देवी, चंद्रावती देवी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर भलुअनी बीबी राजभर ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। हादसे में सत्येंद्र की मौत की सूचना है।
विज्ञापन
काल बन रहे सड़क के किनारे खड़े वाहन, बेपरवाह जिम्मेदार
रात में सड़क के किनारे चालक अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे असुविधा उत्पन्न होती है। सड़क के किनारे अक्सर खड़े होने वाले वाहन लोगों के लिए काल बन रहे हैं। जबकि होने वाली घटनाओं को लेकर जिम्मेदार बेपरवाह हैं। देवरिया-बरहज मार्ग पर गड़ेर क्षेत्र के बारीपुर के निकट मुख्य मार्ग के किनारे पिछले कुछ दिनों से एक डंफर खड़े होने की बात सामने आ रही है।
लोग बता रहे हैं कि उस रास्ते से जिला मुख्यालय के लिए अक्सर अधिकारियों और मातहतों का आना-जाना होता है, लेकिन किसी ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई। यदि प्रशासन इसे संज्ञान में लिया होता तो शायद सत्येंद्र की जान नहीं जाती। कार सवार घायल हर्ष सिंह, सुमन देवी और चंद्रावती देवी बदहवास हो गए हैं। जबकि सत्येंद्र के घर पर रोना-पिटना मचा हुआ है। मार्ग दुर्घटना की जानकारी होने पर डॉयल 112 नंबर और स्थानीय पुलिस पहुंच गई। जिसने लोगों की मदद से सभी घायलों को गाड़ी से सदर अस्पताल भेजवाया, जिससे तीन अन्य की जान बच गई।
मुख्यमंत्री के आदेश पर नहीं पहनाया जा रहा अमलीजामा
सड़क पर रात में खड़े होने वाले वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने करीब तीन माह पूर्व आदेश जारी किया था। इसमें सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया था, लेकिन आदेश पर अमल नहीं लाया जा सका है। पुलिस भी सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाने की जहमत नहीं उठा रही है।
सत्येंद्र की मौत, तीन मई को देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर पुरवा चौराहे के निकट अलहे सुबह आर्केस्ट्रा पार्टी की पिकअप सड़क के किनारे खड़ी कंटेनर में घुस गई थी, जिसमें मधुबन थाना क्षेत्र के खीरी करेठा निवासी रामकेश (25), नर्तकी दीपिका (23) सहित तीन की मौत हो गई थी। जबकि आठ अन्य घायल हो गए थे। दुर्घटनाओं के बावजूद भी अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। संवाद