फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth killed in road accident, one injured

सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Mon, 12 Jul 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accident, one injured
सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज संवाद
रुद्रपुर। बहन के घर से शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घटना सोमवार रात रुद्रपुर निबही मार्ग पर खजुहा गांव के समीप हुई।
नगर के दुग्धेश्वरनाथ वार्ड निवासी विष्णु राजभर का बेटा अजय राजभर (24) मजदूरी कर परिवार चलाने में सहयोग करता था। बहन की शादी गोरखपुर जिले के खुरहुरी गांव में हुई है। परिवार वालों के अनुसार उसके बहन के घर में सोमवार को शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए अजय अपने दोस्त एकौना थाना क्षेत्र के लीलापुर भैंसहा निवासी मृत्युंजय नायक (21) वर्ष के साथ गया था। रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। रुद्रपुर निबही मार्ग पर खजुहा गांव के समीप एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को चपेट मेें ले लिया। बाइक अजय चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। घटना स्थल पर ही अजय की मौत हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। अजय की मौत की खबर से घर में लोग गमगीन हो उठे। मां और पिता को रोता देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed