{"_id":"61647b0c8ebc3e05f02ce840","slug":"accident-death-deoria-news-gkp4125968166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत, पति घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के बलटिकरा चौराहा पर सोमवार शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के सकरापार बुजुर्ग गांव की महिला ज्ञानती देवी (55) पति हीरालाल पटेल के साथ सोमवार को बाइक से मायके गई थी। मायका महुआडीह थानाक्षेत्र के कोटवां गांव में है। वह अपने पति के साथ ही शाम को घर लौट रही थीं। महुआडीह क्षेत्र के बलटिकरा चौराहे पर पहुंची थी। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक गिर गई और ज्ञानती देवी के सिर ट्रक के नीचे आ गया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं पति हीरालाल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। मां की मौत से बेटे सुनील पटेल, अनूप पटेल का रो - रोकर बुरा हाल है। इनकी दो शादी सुदा बेटियां बबिता व अनिता हैं। सूचना पर पहुंची महुआडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ कवींद्र नाथ सिंह ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से ज्ञानती देवी की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।