फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   AC mechanic called after searching number on Google, fraudsters deducted 40 thousand rupees

Deoria News: गूगल पर नंबर खोजकर बुलाया एसी मैकेनिक, जालसाजों ने काट लिए 40 हजार रुपये

Mon, 16 Mar 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
AC mechanic called after searching number on Google, fraudsters deducted 40 thousand rupees
खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर 10 रुपये भेजने को कहा
विज्ञापन

रुपये भेजने के बाद मोबाइल हैक कर खाते से ट्रांसफर कर लिए 40 हजार रुपये
बखरा। गौरी बाजार कस्बे में एक सराफा व्यवसायी के खाते से 40 हजार रुपये की ठगी हुई है। इस व्यवसायी ने गूगल पर मोबाइल नंबर सर्च कर एसी मैकेनिक को रिपेयरिंग के लिए बुलाया। मोबाइल नंबर पर दूसरी तरफ से सर्विस चार्ज के लिए 10 रुपये मांगे गए। रुपये भेजते ही मोबाइल को हैक कर रुपये खाते से ट्रांसफर कर लिए गए।
कस्बे के सिनेमा रोड निवासी पीड़ित व्यवसायी प्रवीण वर्मा ने घटना की सूचना गौरी बाजार थाने और साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर दी है। प्रवीण वर्मा ने बताया कि एसी शनिवार को खराब हो गया था। इसे ठीक करने के लिए उन्होंने कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च किया। वहां मिले एक मोबाइल नंबर को कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर समझकर उन्होंने डायल किया तो फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए शीघ्र ही मैकेनिक भेजने का आश्वासन दिया। उसने मैकेनिक के सर्विस चार्ज के नाम पर मोबाइल बैंकिंग के जरिए 10 रुपये भेजने को कहा। स्वर्ण व्यवसायी ने उस पर भरोसा करके पैसे उसके मोबाइल नंबर पर भेजा। ऐसा करते ही उसका मोबाइल किसी और के नियंत्रण में चला गया। वह मोबाइल बंद करने का प्रयास करता रहा, लेकिन फोन पर उसका नियंत्रण नहीं होने की वजह से वह कुछ कर नहीं पाया। इस दौरान साइबर अपराधी ने उनके बैंक खाते से लगभग 40 हजार रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिया। उन्होंने सिमकार्ड निकालकर मोबाइल बंद कर दिया, जिससे पैसे की निकासी रुक गई।
विज्ञापन

इसके बाद प्रवीण ने इसकी सूचना गौरी बाजार थाने में दी। पुलिस ने उन्हें भारत सरकार के राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। उन्होंने साइबर सेल में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed