फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   above 9 K persons vaccinated

टीकाकरण : नौ हजार से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन

Sat, 26 Feb 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
above 9 K persons vaccinated
टीकाकरण : नौ हजार से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को 378 केंद्रों पर लक्ष्य 22 हजार के बदले 9661 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लान वर्कर तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रिकाशन डोज लगाई गई। किशोर, युवा, बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को भी कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, न्यू पीएचसी रामनाथ देवरिया, चकियवा, सोमनाथ सहित जिले के विभिन्न केंद्रों पर टीका लगा। इन स्थानों पर वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय तथा प्रिकाशन डोज लगाई गई।
विज्ञापन

जनपद में 519 लोगों को वैक्सीन की प्रिकाशन डोज लगाई गई। इनमें 15 हेल्थ केयर वर्कर, 228 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक उम्र के 276 लोग शामिल रहे। वहीं 1399 किशोर, 585 युवा, 166 बुजुर्गों व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 232 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 6752 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रिकाशन डोज लगाई जा रही है। किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिले दो लोग, सक्रिय मरीजों की संख्या 30
होम आइसोलेशन में पंद्रह लोगों का चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शुक्रवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। एक्टिव मरीजों की संख्या तीस रह गई है। विकास खंड देवरिया सदर की गर्भवती महिला अस्पताल पहुंची। जांच कराने पर संक्रमित मिली। उसके परिवार में दस लोग हैं। इसी क्षेत्र की अन्य एक महिला भी जांच में पॉजिटिव मिली।
जनपद में अब तक 22,614 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। 22354 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय होम आइसोलेशन में पंद्रह लोगों का इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन में छह लोग शुक्रवार को स्वस्थ हो गए। अन्य जनपदों के अस्पतालों में 15 लोगों का उपचार हो रहा है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित एल-टू अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है।

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण घटा है। शुक्रवार को 1158 लोगों की जांच की गई। जिले में दो पॉजिटिव केस मिले हैं। एक्टिव केस 30 है। पॉजिटिव केस के बदले 4,53,905 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed