फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   above 18 K persons vaccinated

टीकाकरण : 18 हजार लोगों को लगी वैक्सीन

Thu, 17 Feb 2022 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
above 18 K persons vaccinated
टीकाकरण : 18 हजार लोगों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

देवरिया। जिले में बुधवार को 435 केंद्रों पर लक्ष्य 22 हजार की जगह 18,598 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें किशोर, युवा, बुजुर्ग, 45 वर्ष के ऊपर के लोग शामिल हैं। हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स व 60 वर्ष अधिक उम्र के लोगों को प्रिकाशन डोज लगाई गई।
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, होम्योपैथ विभाग के कार्यालय परिसर, न्यू पीएचसी चकियवा, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ केंद्र सहित अन्य केंद्रों पर टीका लगाया। इन स्थानों पर वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय तथा प्रिकाशन डोज लगाई गई।
विज्ञापन

जनपद में 740 लोगों को वैक्सीन की प्रिकाशन डोज लगाई गई, जिसमें 40 हेल्थ केयर वर्कर, 126 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक उम्र के 574 लोग शामिल हैं। वहीं 3,295 किशोर, 3,642 युवा, 801 बुजुर्ग व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1,811 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 8309 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रिकाशन डोज लगाई जा रही है। वहीं किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वंचित लोग जल्द टीकाकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed