{"_id":"620bedc2567d3720cb739de5","slug":"above-17-k-persons-vaccinated-deoria-news-gkp427055360","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 17 हजार लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 17 हजार लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में 17 हजार लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जिले में मंगलवार को 425 केंद्रों पर लक्ष्य 22 हजार के बदले 17,631 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इनमें किशोर, युवा, बुजुर्ग, 45 वर्ष आयु के ऊपर के लोग शामिल हैं। हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई गई।
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, होम्योपैथ विभाग के कार्यालय परिसर, न्यू पीएचसी चकियवा, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ केंद्र आदि स्थानों पर टीकाकरण हुआ। इन स्थानों पर वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय तथा प्रीकाशन डोज लगाई गई। जिले में 1002 लोगों को वैक्सीन की प्रीकाशन डोज लगाई गई, जिसमें 35 हेल्थ केयर वर्कर्स, 166 फ्रंट लाइन वर्कर्स तथा 60 साल से अधिक उम्र के 801 लोग शामिल रहे। वहीं 1,435 किशोर, 4,396 युवा, 1,120 बुजुर्ग व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 2,228 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 7,450 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रीकाशन डोज लगाई जा रही है। वहीं, किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से वंचित लोग शीघ्र टीका लगवा लें।