फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   abducted minor found uncoscious

दो दिन पूर्व अपहृत बालिका गांव के समीप अचेत मिली

Sun, 26 Dec 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
abducted minor found uncoscious
दो दिन पूर्व अपहृत बालिका गांव के समीप अचेत मिली
विज्ञापन

लार। दो दिन पहले दरवाजे पर खेलते समय संदिग्ध परिस्थिति में लापता बालिका रविवार की दोपहर गांव के निकट तख्त के नीचे अचेतावस्था में मिली। परिजनों ने गांव के ही एक जनप्रतिनिधि समेत छह लोगों के खिलाफ अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को दरवाजे पर खेल रही थी। इसी बीच वह लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने गांव के ही रहने वाले एक जनप्रतिनिधि सहित छह लोगों के खिलाफ साजिश कर अपहरण करने का आरोप लगाया और थाने में तहरीर दी थी। परिजन और पुलिस बालिका की तलाश कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार की दोपहर में बालिका चौकी (तख्त) के नीचे अचेतावस्था में मिली। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया। बालिका के मिलने की जानकारी होते ही परिजन उसके पास पहुंचे। अपहृत के मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस बालिका से पूछताछ कर रही है। उधर, बालिका के चाचा ने पुलिस पर मामले को गंभीरता पूर्वक नहीं लेने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस तहरीर देने के बाद भी सुस्त थी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed