{"_id":"622b86e7f063c908f01ae397","slug":"aap-workers-celebrate-victory-in-panjab-assembly-election-deoria-news-gkp4296513144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पार्टी की जीत पर आप कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पार्टी की जीत पर आप कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में पार्टी की जीत पर आप कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
देवरिया। पंजाब में पार्टी की जीत पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर के सुभाष चौक पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने कहा कि केजरीवाल का दिल्ली मॉडल अन्य प्रदेशों में भी सफल हो रहा है। अब सिर्फ विकास के मुद्दों पर चुनाव होगा।
उत्तर प्रदेश में पार्टी अपने मुद्दों को ठीक से समझा नहीं पाई। जिसके चलते नतीजा उलट रहा। आगामी चुनावों से पहले हम संगठन को मजबूत कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत अन्य दलों को स्वच्छ राजनीति के लिए मजबूर करेगी। सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि यह आम आदमी की जीत है। इस दौरान अशोक कुमार गुप्त, राकेश कुमार तिवारी, शैलेष चौहान, उमेश यादव, सुदर्शन निषाद, सोनू कुमार, रिजवान अंसारी, जयप्रकाश यादव, सुरेश अग्रवाल, जयप्रकाश यादव, विरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद निषाद, उदयभान राव, अरविंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।