आधार कार्ड घर नहीं पहुंचा रहे डाकिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। नगर और क्षेत्र के लोगों ने तीन चार माह पूर्व आधार कार्ड बनवाया था। एजेंसी वालों न उन्हेें बताया था कि उनका आधार कार्ड रजिस्टर्ड डाक से उनके घर के पते पर पहुंच जाएगा, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी जब उन्हें अपना आधार कार्ड नहीं उपलब्ध हुआ तो लोगों ने वेबसाइट पर जानकारी की।
पता चला कि उनका आधार कार्ड काफी पहले डिस्पैच हो चुका है।
जब डाकखाने पर जाकर पता किया तो उनका आधार कार्ड उनके आवासों पर बंडलों में मिला। क्षेत्र के राजेश तिवारी, राधा कृष्ण यादव, अनिरूद्घ प्रसाद, महेश यादव, पंकज सिंह ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
इस बाबत पोस्ट मास्टर सत्य नारायण मणि ने बताया कि आधार कार्ड को रजिस्टर पर चढ़ा कर संबंधित डाक कर्मी को देकर दिया जा रहा है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।