{"_id":"63557dcba85a7f195808dcb5","slug":"a-youth-shot-deoria-news-gkp4550732152","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
Mon, 24 Oct 2022 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 11:26 AM IST
सार
सोहनपुर निवासी प्रमोद वर्मा पुत्र रमायन वर्मा शाम को गांव के बाजार सोहनपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के एक सुनसान मार्ग पर पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने प्रमोद पर निशाना साध कर फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर के पास रविवार की शाम को एक युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। इससे युवक घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इससे घटना को अंजाम देने वाले फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश में वारदात की है।
सोहनपुर निवासी प्रमोद वर्मा (34) पुत्र रमायन वर्मा शाम को गांव के बाजार सोहनपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के एक सुनसान मार्ग पर पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने प्रमोद पर निशाना साध कर फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ बरजोर सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घायल पक्ष पुरानी रंजिश में घटना होने की बात कह रहा है।