{"_id":"5e57f86c8ebc3ef3cb3ffe0b","slug":"a-youth-molestated-a-girl-student-deoria-news-gkp342789462","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में 11042 ने छोड़ी परीक्षा, एक छात्र रस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में 11042 ने छोड़ी परीक्षा, एक छात्र रस्टीकेट
विज्ञापन
11,042 ने छोड़ी परीक्षा, एक छात्र रस्टीकेट
कोठार से कॉपियों के वितरण में लगातार की जा रही लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के आठवें दिन 11,042 परीक्षार्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी। बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र की परीक्षा में सचल दल पांच के प्रभारी पीके शर्मा ने श्रीराम सहाय इंटर कॉलेज बटुलही में एक छात्र को अनुचित साधन के साथ पकड़ा। उधर, बृहस्पतिवार को ही शाम को कंट्रोल रूम के पास बने कोठार से कॉपियों के वितरण को लेकर कुछ केंद्र व्यवस्थापकों ने समुचित वितरण न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा किया। बाद में उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया गया।
सुबह की पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान व इंटर में व्यावसायिक वर्ग के विभिन्न विषयों के प्रश्न पत्रों की परीक्षा थी। सामाजिक विज्ञान विषय में पंजीकृत 69970 में 69103 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 10867 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटर में कुल 273 पंजीकृत विद्यार्थियों में 246 उपस्थित व 27 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में हाईस्कूल कृषि प्रश्न पत्र में पंजीकृत 1885 विद्यार्थियों में 1746 उपस्थित, 139 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटर के वाणिज्य वर्ग के कृषि भौतिक एवं जलवायु विज्ञान एवं कृषि जंतु विज्ञान अष्टम प्रश्न पत्र में पंजीकृत 348 में 339 उपस्थित व नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।