फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth found hang

कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Wed, 25 Mar 2020 06:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
a youth found hang
कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक
विज्ञापन

बरहज थानाक्षेत्र के गोपवापार गांव का रहने वाला था मजदूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के गोपवापार गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक मजदूर की मौत हो गई। उसका शव कमरे में छत की कुंडी में फंदे के सहारे लटकता मिला। मजदूर की मौत से घर में कोहराम मच गया।

गोपवापार गांव निवासी रामेश्वर उर्फ टिल्लू (30) बरहज में ठेला चलाकर परिवार की जीविका चलाता था। परिवारवालों के अनुसार रामेश्वर कोरोना से हुए लॉकडाउन के कारण घर पर था। पत्नी गुलैची किसी काम से गांव में गई थी। बच्चे रोशनी (10), गोलू (08) दरवाजे पर खेल रहे थे। इसी दौरान वह किसी बात से परेशान होकर कमरे में फंदे पर लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद गुलैची जब घर वापस आई तो पति को फंदे से लटका देख शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। लोग कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रामप्रकाश राय ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed