फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth fell down from train died

देवरिया: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास हुआ हादसा

Thu, 27 Oct 2022 03:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Oct 2022 03:41 PM IST
सार

भटनी वाराणसी रेलखंड पर इटहुरा मिश्र गांव के समीप ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जांच कर पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। लार थाना क्षेत्र के इटहुरा मिश्र गांव निवासी हरिश्चंद्र प्रसाद (23) पुत्र रामसुभग मंगलवार को गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
a youth fell down from train died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले के गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के समीप मंगलवार को आम्रपाली एक्सप्रेस से गिरकर 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। सूूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने युवक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान विकास सिंह निवासी पोरना नया टोला, बिहार के रूप में की।

विज्ञापन


बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के पोरना नया टोला निवासी विकास सिंह (35) पुत्र शुभम दिल्ली से घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गेट पर खड़े थे। इसी बीच झटका लगने से वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग अस्पताल ले जाते कि कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलने पर जीआरपी पहुंची। युवक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड के जरिए सूचना परिजनों को दी गई। यहां पहुंचे परिजनों ने युवक की शिनाख्त की। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन


ट्रेन से कटकर युवक की मौत
भटनी वाराणसी रेलखंड पर इटहुरा मिश्र गांव के समीप ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जांच कर पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। लार थाना क्षेत्र के इटहुरा मिश्र गांव निवासी हरिश्चंद्र प्रसाद (23) पुत्र रामसुभग मंगलवार को गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मालगाड़ी से लगी ठोकर, युवक गंभीर

रेवली रेलवे क्रॉसिंग के पास बकरी चराते समय मालगाड़ी की ठोकर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। लार थाना क्षेत्र के रेवली गांव निवासी मनोज ठाकुर पुत्र राजमंगल ठाकुर रोज की भांति मंगलवार को बकरी चराने के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए थे। बकरियां चरती हुईं रेलवे लाइन के बीच में पहुंच गईं। उसी समय वाराणसी की तरफ से मालगाड़ी आ रही थी। यह देखकर युवक दौड़कर बकरियों को रेलवे लाइन से हटाने लगा।

बकरियां तो भाग गईं, लेकिन युवक को मालगाड़ी के इंजन से ठोकर लग गई। युवक कुछ दूरी पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी और युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय भेज दिया। एसओ मईल संदीप सिंह ने बताया कि बकरी चराते समय युवक मालगाड़ी की ठोकर से घायल हो गया, जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed