फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth died by hanging

भुसौला में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 09 Jan 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
a youth died by hanging
मदनपुर थाना क्षेत्र के भुलईपुर गांव निवासी और मृतक लालबहादुर का फाइल फोटो संवाद - फोटो : DEORIA
भुसौला में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

पांच जनवरी की सुबह घर से गायब हो गए थे लालबहादुर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के भुलईपुर गांव निवासी लालबहादुर (40) पुत्र लोरिक यादव का शव भूसा रखने वाले कमरे में फंदे से लटका मिला। मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रविवार को भुलईपुर गांव निवासी लोरिक यादव के पुत्र लालबहादुर का शव घर के सामने भूसा रखने वाले कमरे में फंदे से लटका मिला। मौत की जानकारी होने पर घर में रोना-पीटना मच गया। जबकि दरवाजे पर आसपास के लोग भी जुट गए। बताया जा रहा है कि लालबहादुर मंदबुद्धि थे। वह पांच जनवरी की सुबह अचानक घर से गायब हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कहीं सुराग नहीं लगा। थकहार कर परिजनों ने इसकी सूचना मदनपुर थाने पर दी थी। परिजनों का कहना है कि लालबहादुर दो भाई, चार बहनों में चौथे नंबर के थे। 10 साल पूर्व उनकी शादी हुई थी। लेकिन किन्हीं कारणों से पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष मदनपुर बीबी राजभर ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed