{"_id":"6318e07ba0371405fa22fb59","slug":"a-youth-died-by-current-of-amethi-district-deoria-news-gkp4497359196","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट से अमेठी जिले के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट से अमेठी जिले के युवक की मौत
विज्ञापन

अमेठी जनपद से पिकअप में लेकर आया था मुर्गा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव के पास बुधवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह अमेठी से पिकअप में मुर्गा लेकर आया था।
अमेठी जनपद के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कनकुपुर गांव निवासी दीपक कुमार (22) खलासी का काम करते थे। वह मंगलवार को वारिसगंज से पिकअप चालक स्वामीनाथ मौर्या के साथ मुर्गा लेकर सोनूघाट के पास परसिया भंडारी गांव में पहुंचाने आए थे। मुर्गों को उतारने के बाद वाहन के ऊपर चढ़कर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी बीच हाइटेंशन तार की चपेट में आने से झुुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।