{"_id":"665253c6590e59c17903d544","slug":"a-youth-cut-by-train-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-126492-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहजिया ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहजिया ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Sun, 26 May 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 26 May 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
गहिला-सतरांव के बीच पुल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मगहरा क्षेत्र के गहिला-सतरांव पुल के पास शनिवार को बरहजिया ट्रेन से कटकर एक की मौत हो गई। लोको पायलट और गार्ड ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। लोग युवक का ट्रेन के आगे कूदकर जान देना बता रहे हैं। जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई।
भटनी से आ रही बरहजिया ट्रेन सतरांव के गहिला पुल के निकट पहुंची थी। इसी बीच पहले से मौजूद पनिका निवासी अमन भारती (22) पुत्र बलदेव प्रसाद युवक ट्रेन के आगे आ गया। इससे उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। हादसा जान चालक ने ट्रेन रोक दी। यात्री भी नीचे उतर आए। लोगों के अनुसार युवक काफी देर से घटनास्थल के इर्द-गिर्द मंडरा रहा था। युवक के पास एक पार्टी का गमछा, काले रंग की शर्ट और नीला जींस पैंट पहने था। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान हुई तो लोगों ने सूचना पनिका गांव के लोगों को दी। हालांकि, अमन के परिवार का बरहज के एक वार्ड में होना बताया जा रहा है। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर गई है।