फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth body found in temple

मंदिर परिसर में मिला युवक का शव

Thu, 12 May 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
a youth body found in temple
मंदिर परिसर में मिला युवक का शव
विज्ञापन

तिवई के परमसुंदरी देवी मंदिर के चबूतरे पर सोया था
कंचनपुर गांव का रहने वाला था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तिवई गांव स्थित मां परमसुंदरी देवी मंदिर के चबूतरे पर एक युवक का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। मंदिर के पुजारी ने बृहस्पतिवार की सुबह युवक के शव पाए जाने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त की। मृत युवक कंचनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वह बुधवार को अपने घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं दिख रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी भिरगुन दास रात को मंदिर में आरती करने के बाद सोने चले गए। सुबह करीब पांच बजे उठ कर मंदिर में पूजा की तैयारी करने जा रहे थे तो चबूतरे पर एक शख्स को देखकर उसके नजदीक गए। वह मृत हाल में पड़ा था। सुबह मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं ने उसकी पहचान करने की कोशिश की। पुजारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक की जेब में पड़े मोबाइल फोन से बात कर उसकी पहचान की। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम बजरंगी चौहान है। बुधवार की सुबह अपने गांव कंचनपुर से निकला था। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि मृत्यु का कारण पता नहीं चल रहा है। मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं दिखाई दे रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed