{"_id":"61ca0167e39481251d26c5b9","slug":"a-teacher-suicided-deoria-news-gkp421476168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापक ने फंदा लगाकर जान दी
खजुरी भठ्ठ गांव में थे तैनात रामानंद यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक अध्यापक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग देखे तो उन्हें फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भलुअनी थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी रामानंद यादव (40) और उनके दो अन्य भाइयों ने सदर कोतवाली के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में मकान बनवाया। वह भलुअनी विकास खंड के खजुरी भठ्ठ गांव के जूनियर हाई स्कूल विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। सुबह उनकी बेटी और बेटे स्कूल पढ़ने के लिए चले गए। इसी दौरान किसी बात को लेकर उन्होंने कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर पंखे के हुक के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ ही देर में उन पर नजर भाई और अन्य परिजनों की पड़ी तो आनन-फानन फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने अध्यापक को मृत घोषित कर दिया। अध्यापक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसको लेकर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर परिजन इस घटना को लेकर कोई आशंका जताते हैं तो मामले की जांच की जाएगी।