{"_id":"6612ed65861a641fd008d6a4","slug":"a-student-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-deo1004-122931-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में छात्र की मौत
Mon, 08 Apr 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो प्रवीण कुमार यादव उर्फ सोनू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार........
- सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग के सोंदा चौराहा के पास रात में हुआ हादसा
कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/सलेमपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोंदा चौराहे के पास शनिवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। मईल थाना क्षेत्र के माड़ोपार गांव निवासी छेदी यादव सेना में हवलदार पद से सेवानिवृत्त हैं। वह लोहिया नगर वार्ड नंबर 11 में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। उनका इकलौता बेटा प्रवीण कुमार यादव उर्फ सोनू (22) गोरखपुर में एक किराए के मकान में रहकर गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ाई करता था। रविवार को छुट्टी होने के चलते शनिवार की देर शाम वह गोरखपुर से बाइक लेकर सलेमपुर स्थित अपने मकान पर आ रहा था। देर रात करीब नौ बजे अभी वह सदर कोतवाली क्षेत्र के सोंदा चौराहे के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा।
आसपास के लोगों ने उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों को जब मौत की जानकारी हुई तो परिवार में मातम छा गया।
मां संगीता देवी, बहन विनीता और अनीता के साथ पिता छेदी का रो-रो कर बुरा हाल था। प्रवीण दो बहनों के बीच अकेला भाई था। छोटी बहन विनीता कोटा में रहकर तैयारी करती है। जबकि सबसे छोटी बहन अनिता नगर के एक कॉलेज में पढ़ाई करती है। सदर कोतवाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। जिसका शव पोस्टमार्टम करने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घर का दुलारा था प्रवीण, प्यार से सोनू बाबू बुलाते थे घर के लोग
सलेमपुर।
छेदी यादव सेना के हवलदार पद से हाल ही में सेवनिवृत्त होकर घर आए हैं। तीन संतातों में प्रवीण इकलौता बेटा था। इकलौता होने के चलते परिवार के सभी लोगों का दुलार था। परिवार का हर सदस्य उसे प्यार से सोनू बाबू कहकर कर बुलाया करते थे। परिजनों के मुताबिक प्रवीण पढ़ने में शुरू से ही बहुत होनहार था। वह हमेशा अपने क्लास में बेहतर प्रदर्शन करता था। इन दिनों वह गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करता था। हर शनिवार को घर चला आता था और रविवार को पूरे दिन परिवार के साथ गुजारने के बाद सोमवार की सुबह फिर गोरखपुर के लिए रवाना हो जाता था। सप्ताह में एक दिन बेटा को अपने बीच देख माता-पिता भी काफी खुश दिखते थे। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है।