फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A speeding car lost control and hit a tree, injuring three people.

Deoria News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीन लोग घायल

Tue, 16 Dec 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A speeding car lost control and hit a tree, injuring three people.
तरकुलवा। थाना क्षेत्र अंतर्गत भिसवा-मुंडेरा मार्ग पर महुअवा बजराटार गांव के समीप सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार का दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाल कर एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव निवासी विशाल(30) व लक्ष्मण (35) एक अन्य व्यक्ति के साथ अपनी कार से थाना क्षेत्र के कोंहवलिया बाबूराय गांव में रिश्तेदारी में आए थे। जहां से देर शाम भोजन करने के बाद वे लोग पुनः कार से वापस घर लौट रहे थे। अभी वे लोग रास्ते में थाना क्षेत्र के महुअवा बजराटार गांव के समीप तक पहुंचे थे कि तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में बैठे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने बताया कि तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed