{"_id":"6a343d7a98cebe8adf033675","slug":"a-pothole-has-appeared-seven-times-in-a-year-traffic-on-the-overbridge-is-continuing-thanks-to-patch-repairs-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-184876-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक साल में सात बार हुआ होल, पैच वर्क से चल रहा ओवरब्रिज पर आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक साल में सात बार हुआ होल, पैच वर्क से चल रहा ओवरब्रिज पर आवागमन
Fri, 19 Jun 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर होते हुए बलिया को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के देवरिया और सलेमपुर ओवरब्रिज की हालत लगातार खराब होती जा रही है। देवरिया ओवरब्रिज की दिसंबर 2025 में ही मरम्मत की जरूरत बताई गई थी। वहीं सलेमपुर ओवरब्रिज में एक साल में सात बार होल हो चुके हैं। फिलहाल क्षतिग्रस्त हिस्सों पर च वर्क कराकर आवागमन चालू रखा गया है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित देवरिया और सलेमपुर ओवरब्रिज अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हस्तांतरित किए जा चुके हैं। देवरिया कस्बे का ओवरब्रिज काफी पुराना हो चुका है। उसमें कई जगह दरार दिखने के बाद एनएच के अभियंताओं ने मरम्मत की जरूरत बताई थी। सलेमपुर ओवरब्रिज बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा है। राहगीरों का कहना है कि भारी वाहनों के गुजरने के दौरान पुल में कंपन महसूस होता है। यदि कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
--
डायवर्जन तय हो चुका था, नहीं मिला सामान
देवरिया कस्बे के कुर्ना नाला स्थित ओवरब्रिज की मरम्मत के लिए प्रशासन के साथ बैठक कर रूट डायवर्जन भी तय हो गया था। मार्च में इसके लिए एक अप्रैल की तारीख तय करते हुए डायवर्जन प्लान भी सार्वजनिक कर दिया गया था। बाद में इरान-अमेरिका युद्ध के चलते तारकोल और डीजल संकट का हवाला देते हुए मरम्मत कार्य को टाल दिया गया। तब से अब तक मरम्मत कार्य को लेकर मामला आगे नहीं बढ़ा। इधर पिछले सप्ताह सलेमपुर ओवरब्रिज पर फिर एक होल हो गया, जिसकी आनन-फानन मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन
...
कोट
गोरखपुर से देवरिया होते हुए सलेमपुर तक सड़क और पुलों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बरसात के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। आवश्यक स्थानों पर अस्थायी मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु रखा जा रहा है। बरसात के बाद व्यापक मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
ध्रुव अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, एनएच गोरखपुर