फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a person jump into river

पुल से अधेड़ ने छोटी गंडक नदी में लगाई छलांग

Wed, 15 Jun 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
a person jump into river
पुल से अधेड़ ने छोटी गंडक नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन

देसही देवरिया। नौतन हथियागढ़ में छोटी गंडक नदी के पुल से बुधवार की सुबह अधेड़ ने नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों के सहयोग से उसकी तलाश में जुट गई।

कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सहुआडीह गांव निवासी हरेंद्र तिवारी (55), महुआडीह थानाक्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव में अपनी ससुराल में परिवार के साथ रहते थे। यहां खेतीबारी का काम करते थे। बुधवार की सुबह रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ चौराहा स्थित छोटी गंडक नदी के पुल से उन्होंने छलांग लगा दी। वहां चारा काट रही महिलाओं ने शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की सहयोग से तलाश में जुट गई। लेकिन, कई घंटे बाद भी सफलता नहीं मिली। जानकारी होते ही परिवार के लोग नदी के तट पर पहुंच गए। इस घटना के पीछे किसी अनहोनी की आशंका में पत्नी इंदु देवी, बेटे प्रदीप तिवारी, नीरज और गोलू बदहवास हैं। घटना की वजह किसी बात पर परिवार में मामूली कहासुनी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed