फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A meeting was held and objections were raised, but no decision was reached regarding compensation.

Deoria News: बैठक हुई, आपत्तियां आईं पर मुआवजे पर नहीं हुआ फैसला

Sun, 11 Oct 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 11 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A meeting was held and objections were raised, but no decision was reached regarding compensation.
बैतालपुर। देवरिया बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजा निर्धारण का मामला फिर चर्चा में है। प्रशासन की ओर से बैठक बुलाने के बाद 28 किसानों ने आपत्तियां दीं मगर मुआवजे पर फैसला नहीं हो सका। इससे बाईपास निर्माण की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 3जी (3) के तहत विज्ञापन प्रकाशित कर अक्तूबर के पहले सप्ताह में एडीएम प्रशासन के कक्ष में बैठक बुलाई गई थी। अगले दिन दोबारा बुलाने पर किसानों ने आपत्तियां प्रस्तुत कीं। इसके बावजूद मुआवजा निर्धारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

किसानों ने मांग है कि मुआवजे की दर तय करते समय राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम की धारा 3जी (7) और भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 की धारा 26 के प्रावधानों का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि आपत्तियां भी प्राप्त हो चुकी हैं। इनके निस्तारण में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed