{"_id":"691a1810bee002d9560f41ad","slug":"a-massive-unity-march-will-be-organised-on-the-150th-birth-anniversary-of-sardar-patel-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-168085-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकलेगी विशाल एकता पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकलेगी विशाल एकता पदयात्रा
Sun, 16 Nov 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के तरफ से विधानसभा सलेमपुर में विशाल एकता पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के नेतृत्व में रविवार को विधानसभा कार्यालय पर बैठक की गई। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि विधानसभा में सरदार पटेल के अखंड भारत के लिए किए गए कार्यों के सम्मान में विशाल पदयात्रा का आयोजन करेगी जो कि सरदार पटेल के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसमें विधानसभा भर के लोगों द्वारा नवलपुर से लेकर डाक बंगले तक निकाली जाएगी। विधानसभा में इस कार्यक्रम के संयोजक कुंजबिहारी सिंह ने बताया कि इस यात्रा का आयोजन नवलपुर चौराहे से विभिन्न पड़ाव से होते हुए सलेमपुर उपनगर होते हुए अपने अंतिम पड़ाव डाक बंगले तक जाएगी जहां कार्यक्रम का समापन होगा।
कार्यक्रम में सलेमपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। बैठक पर मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अवनीश मिश्र, अभय सिंह, ब्रजेश धर दूबे और अशोक पांडेय ने प्रकाश डाला। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू, जटाशंकर दुबे, बृजेश उपाध्याय, सुनील गुप्ता, राकेश मौजूद रहे।