{"_id":"6984e618325ffa832e0a21d4","slug":"a-man-from-deoria-is-running-a-gang-of-ganja-smuggling-deoria-news-c-208-1-deo1018-174228-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया का एक शख्स चला रहा गांजा तस्करी का गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया का एक शख्स चला रहा गांजा तस्करी का गिरोह
Fri, 06 Feb 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
चनुकी। लार के चौडीहा में कंटेनर से पकड़ा गया गांजा देवरिया शहर निवासी एक शख्स ने मंगाया था। गांजे के साथ गिरफ्तार किए गए शैलेश गौड़ उर्फ गोलू से पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। शैलेश के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।
शैलेश गौड़ उर्फ गोलू पुत्र रामप्रीत निवासी बेलवा थाना महुआडीह देवरिया व अमरजीत मुखिया पुत्र नरेश मुखिया निवासी वार्ड नंबर-तीन, पनसीहा थाना बहादुरपुर जनपद दरभंगा बिहार को पुलिस व नारकोटिक्स टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने शैलेश का मोबाइल नंबर चेक किया तो उसमें देवरिया के एक मोहल्ला निवासी शख्स का नंबर मिला, जिस पर कई बार बात हुई है। पुलिस को आशंका है कि यह गांजा देवरिया निवासी शख्स ने ही मंगाया है। कहा जा रहा है कि दो साल पहले भी गांजा तस्करी में उसका नाम सामने आया था। इसके अलावा पुलिस इस मोबाइल नंबर व उसके कांट्रैक्ट हिस्ट्री को भी तलाश रही है, जिससे कि गांजा तस्करों के पूरे नेटवर्क को तोड़ा जा सके।