फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a labour died by current

हाई वोल्टेज करंट से मजदूर की मौत

Mon, 02 Mar 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
a labour died by current
मृतक रामायन प्रसाद की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
हाई वोल्टेज करंट से मजदूर की मौत
विज्ञापन

गौरीबाजार थानाक्षेत्र का रहने वाला है रामायन
रामपुर कारखाना के हरखौली में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के रहने वाले एक मजदूर की हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से सोमवार को मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवारवालों में कोहराम मच गया। घटना रामपुर कारखाना के हरखौली गांव में सोमवार को हुई। मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरीबाजार थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी रामायन प्रसाद (40) मजदूरी कर अपने परिवार की जीविका चलाता था। सोमवार को रामपुर कारखाना क्षेत्र के हरखौली गांव में कुबेर यादव की मकान में शटरिंग का काम करने गया था। इसी बीच बगल से गुजर रहे 11 हजार हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से झुलसे रामायन को हाटा पीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव वापस लाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इस बात की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। रामायन की मौत से पत्नी रंजना देवी, बेटी आंचल (10), बेटा श्रवण (8) और विशकुंदेव (5) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांववालों की सूचना पर पहुंचे रामपुर कारखाना के महुआडीह चौकी इंचार्ज कवीन्द्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर जयंत सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मजदूर घायल
तरकुलवा। बंजरिया रोड पर निर्माणधीन मकान पर बंजरिया गांव निवासी विकास चौरसिया (24) काम कर रहा था। छत पर काम करने के दौरान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। साथियों ने बांस की मदद से उसे किसी तरह बचाया और जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान युवक की मौत, हंगामा
बिहार के विजयीपुर के जगदीशपुर का रहने वाला था अजय
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सड़क हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिवारवालों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रामानंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटा अजय राम (20) सोमवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। लौटते समय भोरे के पास किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। भोरे में प्राथमिक उपचार के बाद उसे देवरिया जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। रात साढ़े 11 बजे अभी वहां ले जाने की तैयारी में थे कि एक दलाल मिला और न्यू कॉलोनी चकियवां रोड में स्थित आस्था अस्पताल ले गया। वहां एक कर्मचारी था। उसने इंजेक्शन लगाया और बोला कि डॉक्टर साहब आ रहे हैं। सुबह छह बजे अजय की तबीयत बिगड़ गई। साढ़े छह बजे उसने दम तोड़ दिया। लापरवाही से नाराज मृतक के परिवारवालों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। रामानंद की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed