{"_id":"65e0d692c56aed8fa90ee924","slug":"a-girl-body-found-in-tal-deoria-news-c-7-1-gkp1031-483444-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ताल में मिला आठ साल की बालिका का शव, हत्या और दरिंदगी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ताल में मिला आठ साल की बालिका का शव, हत्या और दरिंदगी की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। कोतवाली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र में मौजूद ताल में आठ साल की बालिका का शव मिला है। उसके गले पर चोट के निशान और कपड़े अस्त-व्यस्त थे। मौके के दृश्य संकेत कर रहे हैं कि उसकी हत्या की गई, जबकि दरिंदगी की आशंका भी है। इस मामले में पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तहरीर के अनुसार, वह बुधवार को बकरी चराने ताल में गई थी। लेकिन, शाम को घर वापस नहीं पहुंची। परिवार के लोगों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव मिला। एसपी संकल्प शर्मा व एडिशनल एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने भी घटनास्थल पहुंच जानकारी ली।
बालिका (8) बुधवार को दिन में दो बजे ताल में बकरी चराने गई थी। शाम होने तक न बकरी आई और न ही घर लौटी। अनहोनी की आशंका से परिजन सहम गए और सभी जगहों पर ढूंढा। परंतु देर रात तक उसका पता नहीं चला तो घर लौट आए। सुबह परिजन उसको ढूंढने निकलने वाले थे।
विज्ञापन
सूचना पर शहर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा, जेल चौकी इंचार्ज, सीओ संजय कुमार रेड्डी, फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर एसपी संकल्प शर्मा व एडिशनल एसपी संजीव रेड्डी भी घटनास्थल पहुंच मामले की जांच की।
एसपी ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घटना के बाद पुलिस ताल की तरफ बकरियां चराने गईं अन्य महिलाओं के नाम की जानकारी ली। इसके बाद उनसे पूछताछ करने की प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस का इस संबंध में कहना है कि शीघ्र इस मामले का पटाक्षेप कर लिया जाएगा।