फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a flower buisinessman found hang

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 01 Dec 2020 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
a flower buisinessman found hang
फुल कारोबारी संतोष शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : DEORIA
युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

फूल की सजावट का कार्य करता था संतोष
लकड़ी हट्टा स्थित एक गोदाम में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के लकड़ी हट्टा मुहल्ला स्थित गोदाम में सोमवार की देर शाम एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह सजावट का कार्य करता था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर के न्यू कॉलोनी चकिया रोड निवासी संतोष शर्मा (34) पुत्र शालिग्राम शादी-विवाह तथा अन्य आयोजनों में फूल की सजावट का काम करता था। संतोष के छोटे भाई पवन कुमार शर्मा के अनुसार सोमवार की शाम को अचानक संतोष का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। कई नंबरों से संतोष को फोन लगाने की कोशिश की गई लेकिन फोन नहीं लगा। इसे लेकर चिंता हुई। इसके बाद परिजन व मित्रों ने संतोष की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी बीच दो लोग लकड़ी हट्टा स्थित गोदाम पर पहुंचे तो देखे कि टिन शेड के पाइप से फूल सजाने वाले कपड़े के सहारे फंदा लगाकर संतोष लटका था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने संतोष को नीचे उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच अन्य परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी कुसुम देवी दहाड़ें मारने लगीं। भाई पवन बदहवास हो गया, जबकि छोटा भाई रविश उर्फ अजीत बेहोश हो जा रहा था। पवन के अनुसार संतोष अत्यधिक काम को लेकर दबाव में था। इस संबंध में एसपी डॉ श्रीपति मिश्र ने बताया कि संतोष के भाई ने सूचना दी है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

छोटे भाई की शादी की तैयारी में था संतोष
देवरिया। संतोष शर्मा तीन भाइयों में बड़ा था। वह मिलनसार और मेहनती था। होश संभालने के बाद वह परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में जुट गया। पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसे दो वर्ष की एक पुत्री लाडो है। माता-पिता की मौत के बाद परिवार की सारी जिम्मेदारी संतोष के कंधे पर आ गई, जिसे वह बखूबी निभा रहा था। भाइयों को भी उसने व्यवसाय में लगा दिया था। अब वह अपने छोटे भाई पवन की शादी की तैयारी में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed