{"_id":"699df8bd92fb2ee06d06ec40","slug":"a-culvert-was-built-by-placing-a-round-lid-on-the-drain-and-payment-was-also-taken-deoria-news-c-227-1-sgkp1033-154096-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नाले पर गोल ढक्कन लगाकर बना दी पुलिया, भुगतान भी लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नाले पर गोल ढक्कन लगाकर बना दी पुलिया, भुगतान भी लिया
Wed, 25 Feb 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
ढेबरुआ। बढ़नी ब्लॉक के मलगहिया गांव के टोला मिश्रौलिया में विकास कार्यों की जांच करने पहुंचे डीडीओ को भारी खामियां मिली हैं। नाले पर गोल सा ढक्कन कर रख कर पुलिया का नाम देकर 67 हजार भुगतान करा लिए गए।
वहीं, ग्राम सभा में दो सोलर लाइट लगवाने का पैसा भी खारिज कर दिया गया है जबकि एक अभी नहीं लगवाई गईं हैं। यह मिश्रौलिया गांव के एक व्यक्ति की घर पर रखे मिले।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव संजय कुमार ने लिखित रूप से एस्टीमेट देने के लिए दाे दिन का समय मांगा है। एस्टीमेट मिलने के बाद में विकास कार्यों के गुणवत्ता की आवश्यकता पड़ेगी तो दोबारा जांच करके जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विकासखंड बढ़नी के बैरिहवा निवासी सारिक ने मिश्रौलिया में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई। इसको संज्ञान लेकर सहायक जिला पंचायत विकास अधिकारी नित्यानंद ने ग्राम पंचायत सचिव संजय कुमार के साथ सीसी निर्माण कार्य, पुलिया पाइप सीसी रिपेयरिंग के गुणवत्ता की जांच की।
सहायक जिला पंचायत विकास अधिकारी ने पूर्व में कराए गए सीसी निर्माण अजहर के घर से अली के घर तक सीसी निर्माण सड़क और बासित के दुकान से नूर के घर तक सीसी सड़क मरम्मत कार्य, गांव के मुख्य मार्ग पर मस्जिद के सामने ह्यूम पाइप डालकर आने-जाने का रास्ता बना दिया गया था। इसके अलावा कई अनियमितताएं मिलीं हैं।
ग्राम पंचायत विभाग के विकासखंड की जेई रेनु वर्मा ने बताया कि एस्टीमेट और एमबी दोनों नहीं हुआ है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है।