फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a criminal flew away from lockup

पुलिस की हिरासत से भागा एसओजी का वाहन चुराने वाला

Mon, 05 Apr 2021 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
a criminal flew away from lockup
पुलिस की हिरासत से भागा एसओजी का वाहन चुराने वाला
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली के लॉकअप में एसओजी ने रखा था बदमाश को
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली परिसर से एसओजी की बोलेरो चोरी की घटना को अंजाम देने का सरगना पुलिस को चकमा देकर सलेमपुर कोतवाली से फरार हो गया। एसओजी ने उसे रविवार को हिरासत में लेकर सलेमपुर कोतवाली में रखा था। रात के समय पुलिस के पहरे पर ड्यूटी कर रहे एक सिपाही को लघुशंका करने के बहाने झांसे में लिया और भाग निकला। शातिर के भाग जाने की खबर पर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। काफी तलाश के बाद भी पुलिस के हाथ वह नहीं लग सका है।

सदर कोतवाली के एक गांव निवासी बदमाश को हिरासत में लेकर पुलिस ने रविवार को बिहार सहित कई जगहों पर उसकी निशानदेही पर दबिश दी। इसके बाद शाम को एसओजी ने बदमाश को सलेमपुर कोतवाली के लॉकअप में डाल दिया। सुबह एसओजी उससे एक बार फिर से पूछताछ करने के लिए पहुंची तो बदमाश कोतवाली से पुलिसकर्मियों को झांसा देकर फरार हो चुका था। इसको लेकर काफी देर तक सलेमपुर कोतवाली के जिम्मेदारों और एसओजी के बीच बहस भी हुई। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। पुलिस हिरासत से फरार बदमाश के बारे में जानकारी जब आला अफसरों को हुई तो जिम्मेदार पुलिस कर्मियों को फटकार लगाने लगे। जबकि दूसरी तरफ सोमवार की सुबह से ही एसओजी फरार बदमाश की तलाश में सलेमपुर और अन्य कई जगहों पर पता लगाने में जुटी रही लेकिन उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। इसके चलते एसओजी के आगे की कार्रवाई की मंशा पर पानी फिर गया। पुलिस के लिए राहत रही कि बदमाश की जीडी में आमद नहीं हुई थी। अगर पुलिस रिकॉर्ड में गिरफ्तारी दर्ज कर ली गई होती तो दिक्कतें बढ़ जातीं। इस संबंध में एएसपी राजेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जाएगी अगर पुलिस हिरासत से भागने की पुष्टि हुई तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed