{"_id":"65204058f8123f91a2074038","slug":"a-child-drowned-when-he-went-with-his-mother-to-take-bath-in-gandak-river-in-deoria-2023-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंखों के सामने बह गया बेटा: देवरिया में जिउतिया पर गंडक नदी स्नान करने गई मां के साथ गया बालक डूबा, छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों के सामने बह गया बेटा: देवरिया में जिउतिया पर गंडक नदी स्नान करने गई मां के साथ गया बालक डूबा, छाया मातम
Fri, 06 Oct 2023 10:44 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, छितौनी
संवाद न्यूज एजेंसी, छितौनी
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:44 PM IST
सार
शुक्रवार को जीवितपुत्रिका पर्व पर छितौनी कस्बे के लोहिया नगर निवासी राजू बिंद की पत्नी लालशा भी उपवास में थी।
विज्ञापन
गंडक नदी में डूबा बालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के देवरिया में जीवत्पुत्रिका (जिउतिया) के अवसर पर गंडक नदी में स्नान करने गई महिला के साथ उसका सात साल का बेटा डूब गया। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को जीवितपुत्रिका पर्व पर छितौनी कस्बे के लोहिया नगर निवासी राजू बिंद की पत्नी लालशा भी उपवास में थी। उपवास के दौरान रस्म अदायगी के लिए लालसा देवी मोहल्ले की महिलाओं के साथ शुक्रवार की शाम घर से 500 मीटर की दूरी पर सीमावर्ती बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र के श्रीपतनगर स्थित गंडक नदी के घाट पर पहुंची और स्नान करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसी दौरान उसके साथ गया उसका सात वर्षीय पुत्र छोटू बिंद भी था। मां को नदी में स्नान करते देख छोटू भी नदी में उतर गया, लेकिन पानी के बहाव की वजह से वह बहकर गहरे पानी में चला गया।
छोटू को नदी में बहते देख महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह नदी कि धारा में बह गया। महिलाओं का शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और छोटू की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।