फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A camera was installed in the house... Rammurat used to change the route to go out

Deoria News: घर में लगवाया था कैमरा... रास्ता बदलकर बाहर जाते थे राममूरत

Mon, 07 Apr 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
A camera was installed in the house... Rammurat used to change the route to go out
संवाद न्यूज एजेंसी पैकौली (देवरिया)। शहर में कीर्तन कर घर लौट रहे सुरौली थाना क्षेत्र के सुकई परसिया गांव निवासी रामसूरत की शनिवार को बदमाशों ने हत्या कर दी। हालांकि उन्हें खतरे का अंदेशा पहले से था इसीलिए घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया था और जब भी बाहर जाते थे रास्ता बदलकर जाते थे।
विज्ञापन

राममूरत के तीन बेटे मर्चेंट नेवी में हैं। एक बेटा श्रीकिशुन चौहान एक माह पहले घर आया था और परिवार के साथ गोरखपुर में रहकर बेटे को पढ़ाता है। दूसरा अश्वनी चौहान भी घर पर था।
विज्ञापन

जबकि सबसे छोटा मन्नू चौहान बाहर है। राममूरत की पत्नी मधु रानी ने बताया कि 15 फरवरी को उनके पति ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर हत्या की आशंका जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के चार लोगों सहित पांच के खिलाफ प्रार्थनापत्र देकर जान का खतरा बताया था, मगर उनका प्रार्थनापत्र पुलिस की फाइलों में सिमट कर रह गया।
मधु ने कहा कि, प्रार्थनापत्र की सच्चाई जानने के लिए एक कांस्टेबल तक उनके घर नहीं गया और आखिरकार राममूरत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राममूरत ने अपने शिकायती कहा था कि उनके तीनों बेटों को फर्जी केस में फंसाया जा सकता है।

उन्हें भय सता रहा था कि कहीं घर में घुसकर उनकी हत्या न कर दी जाए, इसलिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरा भी लगवा लिया था।
मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस : राममूरत की हत्या के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पोल्ट्री फार्म सहित अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
साथ ही मोबाइल पर बातचीत और घटनास्थल पर मोबाइल की लोकेशन की जांच में भी जुटी है। इससे पुलिस को हत्यारोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed