फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A buffalo died during treatment, causing a commotion among cattle owners.

Deoria News: इलाज के दौरान भैंस की मौत, पशुपालकों ने किया हंगामा

Fri, 26 Sep 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Sep 2025 01:39 AM IST
सार

भाटपाररानी के पशु चिकित्सा केंद्र में ग्राम खरहरी के उमेश चौहान की भैंस की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पशुपालकों ने पोस्टमार्टम की मांग करते हुए हंगामा किया। चिकित्सक ने मौत का कारण अति तीव्र सर्रा बीमारी बताया।

विज्ञापन
A buffalo died during treatment, causing a commotion among cattle owners.

विस्तार

भाटपाररानी। नगर के पशु चिकित्सा केंद्र पर बृहस्पतिवार को ग्राम खरहरी के पशुपालक उमेश चौहान की भैंस की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे अन्य पशुपालकों ने हंगामा कर पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। बाद में उन्होंने मृत भैंस को गांव ले जाकर दफना दिया।
विज्ञापन


पशुपालक उमेश चौहान ने बताया कि सुबह उनकी भैंस के मुंह से अचानक लार टपकने लगा और उसने खाना बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद बीमार भैंस को भाटपाररानी पशु चिकित्सा केंद्र पर लेकर पहुंचे। पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुशील कुमार ने इलाज शुरू कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि भैंस को तत्काल चार इंजेक्शन लगाए गए। थोड़ी देर बाद उसे बोतल चढ़ाने के लिए तैयारी की जा रही थी। तब तक भैंस ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने बताया कि भैंस को एकुट ट्रिपैनोसोमिएसिस जिसे हिंदी में अति तीव्र सर्रा कहा जाता है की बीमारी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed