फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A brother was beaten for protesting against the molestation of a student.

Deoria News: छात्रा से छेड़खानी विरोध करने पर भाई को पीटा

Wed, 24 Sep 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 24 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A brother was beaten for protesting against the molestation of a student.
देवरिया। स्कूल जा रही छात्रा के साथ मंगलवार की सुबह मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी की। जब उसके भाई ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुबह उसकी बहन स्कूल जा रही थी। आरोप है गांव के बगल के कुछ युवकों ने बहन को रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। जब उसने विरोध किया तो मनबढ़ों ने उसकी पिटाई कर दी।

साथ ही, जान से मारने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बड़का टोला गांव के सुभाष जीत चौहान उर्फ मुलायम, धीरज व दीपू चौहान पर छेड़खानी, पिटाई करने तथा जान से मारने के मामले में केस दर्ज किया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवादो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed