फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A bridge will be built on the Chhoti Gandak river

Deoria News: छोटी गंडक नदी पर बनेगा पुल

Sun, 21 Dec 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 21 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on the Chhoti Gandak river
भटनी। भरहे चौरा गांव के सामने क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से छोटी गंडक नदी पर पुल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। शासन ने इसके लिए करीब 25 करोड़ की लागत से दीर्घ सेतु बनाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

पुल बनने से करीब 50 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। पुल निर्माण के लिए शासन से पहली किश्त 12.50 करोड़ रुपये की धनराशि विभाग को मिल गई है। दीर्घ सेतु की लंबाई 133 मीटर जबकि चौड़ाई 7.5 मीटर होगी। भटनी के भरहे चौरा और मोतीपुर गांव के बीच छोटी गंडक नदी बहती है। छोटी गंडक नदी होने के चलते दोनों गांवों को पहुंचने के लिए करीब 10 किमी से अधिक की दूरी तय कर जाना पड़ता है। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य अजित सिंह के अपील पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने यहां दीर्घ सेतु बनाने के लिए इसे अपने कार्य योजना में शामिल किया था।
विज्ञापन

साथ ही विधायक के प्रयास से नवंबर-2024 में सेतु निगम ने मौके पर पहुंचकर इसका इस्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा था। तभी से इस परियोजना को मंजूरी दिलाने को क्षेत्रीय विधायक प्रयास में लगे हुए थे। उन्होंने इसकी मंजूरी दिलाने को मुख्यमंत्री से मुलाकात भी किया था। मुख्यमंत्री से कहने पर अब भरहे चौरा गांव के सामने दीर्घ सेतु बनाने की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। 24 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुल के निर्माण के लिए 12.50 करोड़ रुपये धन स्वीकृत भी हो गया है। जिम्मेदारों की माने तो इस पुल की लंबाई 133 मीटर, जबकि चौड़ाई 7.5 मीटर बनना है। साथ ही दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर का फुटपाथ बनेगा। इसके अलावा इस पुल में आधे मीटर का क्रैश बैरियर भी बनेगा। भरहे चौरा गांव के सामने इस पुल के निर्माण से बिहार प्रांत की दूरी घट जाएगी। वहीं करीब 50 गांव के ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। जिगिना मिश्र, तेनुआ, छपिया जयदेव, कुरमौटा ठाकुर, बेहरा डाबर, भरहे चौरा, गौनरिया, उसका, मोतीपुर टिकैत, खैरांट, घांटी, नोनापार, बांस घांटी, जगरनाथ छपरा, मोतीपुर भुआल आदि गांवों की दूरी घट जाएगी। ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed