फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A boy missing from near the post office, found after five hoursA boy missing from near the post office, found after five hours

Deoria News: पोस्ट ऑफिस के पास से बालक लापता, पांच घंटे बाद मिला

Thu, 15 May 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
A boy missing from near the post office, found after five hoursA boy missing from near the post office, found after five hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। पोस्ट ऑफिस के पास से बुधवार की सुबह 11:45 बजे मां कलावती देवी के साथ आधार कार्ड बनवाने आया शिवांश लापता हो गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पांच घंटे बाद वह कपरवार चौराहे पर मिल गया।
जानकारी के अनुसार, भीखमपुरा गांव की कलावती देवी बेटों का आधार कार्ड बनवाने बरहज पोस्ट ऑफिस पर आई थीं। कलावती देवी एक दुकान से फार्म खरीद रही थीं। इसी बीच बड़ा बेटा छह वर्षीय शिवांश लापता हो गया। शिवांश को न पाकर वह रोने लगीं। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान संजय यादव पहलवान भी पहुंचे और थाने पर सूचना दी।
विज्ञापन

एसआई सर्वेश सिंह, जय सिंह आदि ने पैना, करुअना, कपरवार मार्ग पर शिवांश की तलाश में जुट गई। बैंकों और दुकानों समेत अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने लगी। फुटेज में शिवांश अकेले पानी का बोतल लेकर मुख्य चौक और कपरवार मार्ग की ओर जाते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिवांश को कपरवार चौराहे से खोजकर परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी महेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि बालक अपनी मां के साथ बरहज गया हुआ था। पोस्ट ऑफिस के सामने से लापता हो गया था। उसे खोजकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed