{"_id":"636bf0c8ac08f31cff441e55","slug":"a-bike-rider-died-in-accident-deoria-news-gkp4567745134","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
रामजानकी मार्ग पर फत्तेबाग गांव के सामने हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लार/मेहरौनाघाट। रामजानकी मार्ग पर फत्तेहबाग गांव के सामने ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने मेहरौना चेकपोस्ट के सामने बैरियर गिराकर पकड़ लिया।
बिहार मधेपुरा जिला के श्रीनगर थाना क्षेत्र के मंगलाघाट गांव निवासी इमरान उर्फ फारुख (25) रुई धुनाई का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार को वह अपने गांव से मईल जाने के लिए निकले थे। अभी वह लार थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर फत्तेहबाग गांव के सामने पहुंचे थे। तभी सुतावर के तरफ से जा रहे ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस ने पॉकेट से मिले मोबाइल से फोन के जरिए परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि युवक की मौत हुई है। परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
हेलमेट लगाया होता तो बच सकती थी जान
लार। ट्रक सेसाइड लेने के दौरान इमरान के सिर में गंभीर चोट लग गई। वह मौके पर ही गिर कर अचेत हो गया। उसके सिर से रक्तस्राव हो रहा था। मौजूद लोगों ने देखकर कहा कि अगर हेलमेट पहना होता तो जान बच सकती थी।