फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ग्राम प्रधानाें ने प्रदर्शन कर डीएम को दिया मांगपत्र

ग्राम प्रधानाें ने प्रदर्शन कर डीएम को दिया मांगपत्र

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। ग्राम प्रधान संघ ने प्रधानों के साथ आए दिन हो रही उत्पीड़न की घटनाआें सहित अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होेंने डीएम को मांगपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इसके पहले टाउनहाल में प्रधानों ने जिलाध्यक्ष ब्रजेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक की। प्रधानों ने कहा कि ग्राम प्रधानों के अधिकार का सभी स्तर पर हनन हो रहा है। जिले में आए दिन प्रधानों के साथ उत्पीड़न की घटनाएं घट रही हैं। लोकतांत्रित तरीकों से चुनी हुई पंचायताें के प्रतिनिधियों को बंधुआ बना दिया गया है। पंचायताें के कर्मचारी और अधिकारी कानून को नजरअंदाज करते हुए तमाम तथ्याें को छिपाकर और भय दिखाकर गलत तरीके से प्रस्ताव करने को बाध्य कर रहे हैं। इसके चलते ग्रामवासियाें के हितों की रक्षा नहीं हो पा रही है। ग्राम प्रधानों ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि अधिकारी राज्य वित्त के पैसे को मनमाने तरीके से रोक रहे हैं। साथ ही जबरदस्ती सोलर लैंप का प्रस्ताव बनाने के लिए दवाब दे रहे हैं। प्रधानों ने जिले के सभी ब्लॉकों पर प्रतिनिधियों के मानदेय भुगतान नए शासनादेश के तहत करने, संवैधानिक अधिकारियाें का पालन सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में रामप्रकाश सिंह, अशोक यादव, डॉ. चतुरानन ओझा, पारस चौहान, अमर सिंह, उमेश तिवारी, अनिल कुमार सिंह, दीपराज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed