{"_id":"68-97612","slug":"Deoria-97612-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट क्वालिटी मॉनीटर ने जांच कर भेजी ऑनलाइन रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट क्वालिटी मॉनीटर ने जांच कर भेजी ऑनलाइन रिपोर्ट
Deoria
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बन रही आठ सड़कों की जांच करने पहुंचे स्टेट क्वालिटी मॉनीटर सोमवार को एक सड़क की जांच कर सके। उन्होंने सड़क की जांच कर ऑनलाइन रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बन रही हेतिमपुर से महुआडीह के बीच करीब 14 किलोमीटर सड़क की गुणवत्ता जांच स्टेट क्वालिटी मॉनीटर एससी राय ने की। उन्होंने इंजीनियरिंग से जुड़े सड़क की ग्रेडिंग, उपयोग में लाई गईं गिटिटयों की साइज, थिकनेस आदि की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने सड़क के फोटोग्राफ्स और गुणवत्ता की रिपोर्ट ऑनलाइन भारत सरकार को भेजा। उन्होंने करीब पांच छह जगहों पर ही सड़क की जांच की। इस बाबत आरईएस के अधिशासी अभियंता एएम तिवारी ने बताया कि वह आठ सड़कों की जांच करेंगे। पहले दिन केवल एक सड़क ही देख पाएं हैं। चूंकि जांच रिपोर्ट ऑनलाइन भेजनी पड़ती है। इसलिए एक सड़क की जांच कर सके हैं।
एक्सईन ने ठेकेदारों को नोटिस भेजा
देवरिया। जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनी सड़कों की हालत दयनीय हो गई है। बारिश को झेलने में नाकाम इन सड़काें पर चलना मुश्किल हो गया है। धन के अभाव में ठेकेदारों ने मरम्मत कराने से हाथ खड़ा कर दिया जो ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने नोटिस जारी किया है। अधिशासी अभियंता एएम तिवारी ने बताया कि डेढ़ साल से शासन से धन नहीं आया है। जिसके चलते मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है। ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है।