{"_id":"68-78618","slug":"Deoria-78618-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के पूर्व विधायक से 20 लाख की फिरौती मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के पूर्व विधायक से 20 लाख की फिरौती मांगी
Deoria
Updated Sun, 22 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। बसपा नेता और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेश तिवारी से 25 लाख की फिरौती मांगी गई है। मोबाइल फोन पर फिरौती मांगने वाले ने खुद को जंगल पार्टी से डाकू पहाड़ सिंह बताया।
पूर्व विधायक ने बताया कि 17 दिसंबर को शाम 6.50 बजे उनके मोबाइल फोन पर फोन नंबर 07525866581 से कॉल आई। कॉल रिसीव करते समय दूसरी तरफ से बोलने वाले अपना नाम डाकू पहाड़ सिंह बताया। कहा कि उसका ताल्लुक जंगल पार्टी से है। जल्द से जल्द 25 लाख रुपये रामलक्षन कन्हौली मार्ग के करिहवां पुल पर पहुंचा दें। पूर्व विधायक का कहना है कि जंगल पार्टी और डाकू जैसे शब्दों से इस कॉल को मजाक समझा। अगले दिन दोपहर बाद 2.50 बजे फिर ऐसी ही कॉल आई। कॉल करने वाले ने पहले की तरह अपना परिचय दोहराया और अब तक रकम न पहुंचाने पर जल्द घर के किसी सदस्य को अपहरण कर लेने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को फोन से सूचना दी। शुक्रवार को उन्होंने रुद्रपुर थाने में इसकी लिखित सूचना दी और डीएम-एसपी से मिले। कोतवाल विक्रम सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक के फोन पर डिसप्ले हुए फोन नंबर को सर्विंलांस पर लगाकर संबंधित शख्स तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इस बीच उनकी और घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।