फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रामपुर में रेप, खामपार में चाकू दिखाकर दुराचार का प्रयास

रामपुर में रेप, खामपार में चाकू दिखाकर दुराचार का प्रयास

Tue, 17 Dec 2013 05:42 AM IST
Deoria
Deoria Updated Tue, 17 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। दिल्ली में 16 दिसम्बर को दामिनी के साथ हुए गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। महिलाओं/युवतियों के साथ छेड़खानी के साथ अन्य अपराध को रोकने के लिए जोरदार तरीके से कानून बनाया गया। ताकि आरोपी हरकत करने से बचें। पास्को एक्ट के तहत पुलिस आरोपियों पर शिकंजा कसने में पूरी तरह विफल रही है। दामिनी की घटना के ठीक एक साल बाद यानी 16 दिसम्बर को रामपुर कारखाना में एक बच्ची के साथ कामांध युवक ने रेप किया जबकि खामपार में दुराचार में असफल युवक ने पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं कोतवाली और बरहज में महिला के साथ छेड़खानी की घटना प्रकाश में आई।
विज्ञापन

केस नंबर-1
रामपुर काराखाना क्षेत्र के हरैया चौराहे के समीप के एक गांव की रहने वाली सात वर्षीय बच्ची सोमवार की सुबह घर के बाहर किसी काम के लिए निकली थी। आरोप है कि गांव का रहने वाला युवक उसे जबरिया गन्ने के खेत में खींच ले गया। बच्ची को धमका कर उसने दुराचार किया। आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकला। किसी तरह से लड़की घर पहुंची और मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। बच्ची के साथ इस तरह की घटना होने से परिवार वाले सहम गए। उन्होंने बलात्कार की तहरीर थाने में दी। लेकिन पुलिस ने छेड़खानी का केस दर्ज किया। पुलिस पर जब दबाव बना तो वह बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

केस नंबर-2
रामपुर कारखाना क्षेत्र हेतिमपुर क्षेत्र के समीप एक गांव में महिला के साथ बगल के रहने वाले युवक ने रेप की कोशिश की। केस दर्ज नहीं होने पर उसने मामले की शिकायत एसपी से की। बताया जाता है कि महिला का पति विदेश में रहता है। वह अपनी सास के साथ गांव में रहती है। बगल का रहने वाला युवक उसके साथ संबंध बनाने का प्रयास करता है। शुक्रवार को आरोपी युवक महिला के घर में घुसा और रेप का प्रयास किया। महिला ने अगले दिन मामले की जानकारी प्रधान को दी। किसी तरह सुलह हुई लेकिन अगले दिन आरोपी ने दुबारा हरकत कर दी। थाने पर सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित फरियाद लेकर एसपी के पास पहुंची और मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर-3
खामपार क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह किशोरी के साथ पड़ोस का रहने वाला एक युवक रेप में असफल रहने पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जाता है कि पीड़ित लड़की का पिता सुबह काम पर चला गया। घर पर वह अपने छोटे भाई के साथ मौजूद थी। इसी दौरान एक मनचला युवक किशोरी के पास पहुंचा और जबरिया उसके साथ रेप की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर उसने पीड़ित पर चाकू हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। लड़की को लेकर घर वाले जिला अस्पताल आए और सूचना पुलिस अधीक्षक को दी।
केस नंबर-4
शहर के पूर्वी छोर के एक गांव में नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर भी गई। लेकिन आरोपी भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थानाक्षेत्र की रहने वाली एक बच्ची अपने घर पर थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला युवक उसके पास पहुंचा और छेड़खानी शुरू कर दी। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
केस नंबर-5
बरहज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी के साथ बगल के एक युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर किशोरी की आरोपी युवक ने पिटाई कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़ित लड़की को लेकर उसकी मां एसपी कार्यालय पर पहुंच गई। उसने बताया कि बगल का रहने वाला युवक उसकी बच्ची पर गंदी नजर रखता है। रविवार को उसने छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं सूत्रों ने बताया कि मामला जमीन के विवाद से जुड़ा है।

16 दिसंबर की घटना के बाद जिले में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं का मामला बड़ी तेजी से उभर कर सामने आया। पुलिस के अपराधिक रिकार्ड में बेतहासा वृद्धि हुई। जिसमें कुछ लोगों का तर्क है कि लोगों को फंसाने के लिए महिलाओं ने नया हथकंडा अपना लिया है तो वहीं कुछ का कहना है कि दिल्ली हादसे के बाद महिलाएं आगे आकर मामले को पुलिस में दर्ज करा रही है। इस वर्ष पुलिस की रिकार्ड में जिले में महिलाओं/ युवतियों के साथ 38 बलात्कार के मामले प्रकाश में आए तो 90 से अधिक शीलभंग, करीब पचास से अधिक छेड़खानी का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें अधिकांश मामले को पुलिस ने मैनेज करा दिया।
केस नंबर-6
बघौचघाट प्रतिनिधि के अनुसार, थानाक्षेत्र के एक गांव में धान कुटाने गई एक युवती के साथ काम कर रहे युवक ने छेड़खानी कर दी। घर जाकर पीड़ित ने परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी। इसी बीच आरोपी युवक भी अपने परिवार के साथ लड़की के दरवाजे पर पहुंच गया। काफी बहस के बाद गांव वालों ने मामला शांत करा दिया। पीड़ित लड़की ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला उत्पीड़न पर पुलिस लाइंस में कार्यशाला
विवेचनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को रोकने के साथ बाल अपराध पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिस लाइंस के मनोरंजन सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि कर रहे थे। कार्यशाला में पुलिस वालों के साथ विभिन्न संगठनों के लोगों ने अपने-अपने विचार रखे।

सोमवार को महिला उत्पीड़न और बाल अपराध की रोकथाम विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में एसपी रविशंकर छवि ने सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों के विचार भी मांगे। उन्होंने महिला अपराध की रोकथाम के साथ विवेचना में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए थानेदारों को दिशा-निर्देश दिया। थाने स्तर पर ही उनकी सुनवाई हो इसके लिए सभी थानेदारों को निर्देश दिया। साथ ही बाल अपराध को गंभीरता से लेने को कहा गया। यहीं नहीं गुमशुदा बच्चे के बारे में केस दर्ज करने के साथ उनकी बरामदगी के लिए दिशा-निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सामाजिक क्षेत्र के जुड़े कई लोगों ने अपने-अपने विचार कार्यशाला में रखे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डीएन द्विवेदी, सीओ नगर एनके सिंह, के अलावा समस्त सीओ और थानेदार उपस्थित थे। कार्यशाला देर शाम तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed