फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रेन में छेड़खानी का मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

ट्रेन में छेड़खानी का मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2013 05:42 AM IST
Deoria
Deoria Updated Tue, 17 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शादी में शामिल होने के लिए सिवान जा रहे परिवार के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस में छेड़खानी करने वाले मुख्य आरोपी सहित दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने अब तक सरदारनगर स्टेशन के आसपास के गांव के रहने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

तीन दिसंबर को महराजगंज जिले के आनंदनगर निवासी एक व्यक्ति का पूरा परिवार 25 रिश्तेदारों के साथ नौतनवा-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस से सिवान जा रहा था। गोरखपुर स्टेशन पर सात लड़के उनकी बोगी में बगल की सीट पर बैठ गए और लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर मनचलों ने मारपीट कर दी। यही नहीं पूरी तैयारी के साथ मनचलों ने सरदारनगर रेलवे स्टेशन पर चेन पुलिंग कर गाड़ी रोक ली। छेड़खानी के साथ लूटपाट और ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई। इससे खिड़कियों के शीशे टूटकर गिर गए थे। मामले के बाद पीड़ित दर्शना वर्मा ने लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। एक पखवारे के अंदर पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अन्य आरोपी की तलाश कर रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवथापा सरदारनगर कालोनी और रामजन शुक्ला बसडीला चौरीचौरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। घटना के बाद से ही जीआरपी के दो सिपाही सरदानगर स्टेशन के आसपास के गांव में गश्त पर हैं। उन्हें अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस इस मामले में तक पांच लोगों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed