फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ऐतिहासिक होगा सपा का युवा सम्मेलन

ऐतिहासिक होगा सपा का युवा सम्मेलन

Tue, 17 Dec 2013 05:42 AM IST
Deoria
Deoria Updated Tue, 17 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य रामसुंदर दास एडवोकेट ने कहा कि 17 दिसंबर को सपा के युवा संगठनों का होने वाला सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

एमएलसी रामसुंदर दास रविवार को पीडब्ल्यूडी डांक बंगले पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवाओं के लिए जितना कार्य किया है, उतना आजादी के बाद से किसी सरकार ने नहीं किया। गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा देने का कार्य समाजवादी पार्टी ने किया है। लोकसभा और विधानसभा के टिकट बंटवारे में भी सपा युवाओं को तरजीह दे रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से युवाओं की बदौलत 2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला, उसी तरह 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को सफलता मिलेगी। युवाओं में असीम ऊर्जा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव जैसा कोई योग्य प्रधानमंत्री नहीं होगा। मैत्रेय की चरचा करते हुए उन्होंने की युवा मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास कर देश का मस्तक ऊंचा किया है। इससे इस क्षेत्र के लोगोें को रोजगार मिलेगा। एमएलसी रामसुंदर दास ने कहा कि अब उद्योगपति प्रदेश में उद्योग लगाने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री से उनकी वार्ता हो गई है। उन्हें हर प्रकार की सुविधा सरकार देगी।
विज्ञापन

सम्मेलन की सफलता के लिए दी जिम्मेदारी
देवरिया। पीडब्ल्यूडी डांक बंगले पर सपा के युवा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को 17 दिसंबर को होने वाले युवा सम्मेलन की जिम्मेदारी बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने युवाओं की भीड़ जुटाकर इसे ऐतिहासिक बनाने का निर्णय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के युवा नेता विजय रावत ने कहा कि सपा के युवा संगठनों का सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की जननीतियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। बैठक में सम्मेलन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारी बांटी गई। संत विनोबा पीजी कॉलेज की जिम्मेदारी नित्यानंद त्रिपाठी, बीआरडीपीजी कॉलेज की जिम्मेदारी लल्लू यादव, सुनील यादव और छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज यादव, रुद्रपुर के रामजी सहाय डिग्री कॉलेज की सोनू सिंह को, मठलार पीजी कॉलेज की अरविंद गिरी, मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज की विशाल गुप्त, पीयूष यादव को जिम्मेदारी दी गई है। रामपुर कारखाना क्षेत्र की जिम्मेदारी कमलेश यादव, सदानंद और राजेंद्र यादव को, शहर की जिम्मेदारी विजेंद्र कुशवाहा, दिव्यांश पति त्रिपाठी, संजीव कुमार पांडेय, सूर्यकांत मिश्र, मोहम्मद शाहिद, नसीम लारी, कृष्णकांत विश्वकर्मा, राहुल मिश्र, वागीश दीक्षित, जगतांस तिवारी, कुलदीप गुप्त, अमरेश यादव, छोटे गौंड, गोलू आदि को दी गई है। बैठक की अध्यक्षता उमाशंकर यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed