{"_id":"68-78251","slug":"Deoria-78251-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बहुरेंगे देवरिया करहकोल मार्ग के दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बहुरेंगे देवरिया करहकोल मार्ग के दिन
Deoria
Updated Sun, 15 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। क्षेत्र की जनता के लिए वर्ष 2013 का सुखद अंत हो रहा है। रुद्रपुर के विधायक अखिलेश प्रताप सिंह की पहल पर यूपी सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी 70 करोड़ की सड़क परियोजना को स्वीकृति दे दी है। इस कारण बहुप्रतीक्षित देवरिया से करहकोल तक जाने वाली 34 किलोमीटर लंबी डबल लेन सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। वर्षों से खस्ताहाल देवरिया-करहकोल मार्ग पर अब गाड़ियों को हिचकोले नहीं खाने पडे़ेेंगे।
सरकार ने विधायक के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग के व्यापार विकास निधि से परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। रुद्रपुर से देवरिया को जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है। इस सड़क पर लोगों को जान जोखिम में डाल कर यात्रा करनी पड़ती है। जिला मुख्यालय को जाने के लिए इकलौता मार्ग होने के कारण रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों यात्री इस मार्ग पर रोज यात्रा करते हैं । यात्रा में दुश्वारियों को लेकर विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। विधायक की पहल पर रुद्रपुर को सड़क की सबसे बड़ी परियोजना का लाभ मिलने जा रहा है। विधायक ने बताया कि सड़क निर्माण में 2.5 फीट मोटी गिट्टी का इस्तेमाल होगा। 34 किलोमीटर डबल लेन सड़क का निर्माण हॉट मिक्स प्लांट से किया जाना है। देवरिया से करहकोल तक बनने वाली सड़क के बीच पड़ने वाले चौराहों पर 1.5 फीट आरसीसी से ढलाई की जाएगी। सड़क के निर्माण के साथ फुटपाथ और पुलियां का निर्माण और चौड़ीकरण किया जाना है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य का टेंडर एक सप्ताह के भीतर हो जाएगा। जनवरी 14 से निर्माण कार्य प्रारंभ होने की पूरी संभावना है। उन्होंने रुद्रपुर में बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना को स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।