{"_id":"68-78249","slug":"Deoria-78249-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में मरे युवक का शव आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में मरे युवक का शव आया
Deoria
Updated Sun, 15 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। डेढ़ माह पहले विदेश गए युवक की छह दिसंबर को मौत हो गई। शनिवार को जिले में आए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों का कहना है कि ऊंचाई से गिरने की वजह से राणा प्रताप की मौत हुई है।
मदनपुर क्षेत्र के कोरया गांव का रहने वाला राणा प्रताप सिंह आर्गन वेल्डर का काम करता था। घर की माली हालत सुधारने के लिए डेढ़ माह पहले वह दक्षिण अफ्रीका गया। वहां एक कंपनी में आर्गन वेल्डर का काम करने लगा। छह दिसंबर को भी वह रोज की तरह काम कर रहा था। अचानक उनकी मौत हो गई। कंपनी के लोगों ने घरवालों को सूचना दी कि राणा प्रताप की हृदयगति रुकने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार वालोें पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार वालों का कहना था कि काम करते समय ही वह गिरें होंगे और ब्रेन में चोट लगने से मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी। राणा प्रताप की वर्ष 2006 में शादी हुई थी। उसका एक पांच वर्ष का बेटा भी है।