{"_id":"68-78243","slug":"Deoria-78243-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के रिश्तेदार को उठाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी के रिश्तेदार को उठाई पुलिस
Deoria
Updated Sun, 15 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ प्रवीण हत्याकांड के चार आरोपी नहीं लग सके हैं। शुक्रवार की रात पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदार के घर छापामारी कर उसे हिरासत में लेे लिया।
भटनी थाना क्षेत्र के ऑर्केस्ट्रा मालिक प्रवीण मिश्र उर्फ मोहन की बुधवार की रात कुछ लोगों ने कोेतवाली क्षेत्र के सिसवा तिवारी गांव के समीप हत्या कर दिया। प्रवीण के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो ऑर्केस्ट्रा मालिक सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश कर रही है। शुक्रवार की रात पुलिस को खबर मिली कि फरार चल रहे एक आरोपी अपने एक रिश्तेदार के घर सोया है। आधी रात को दबिश देने गई पुलिस को एक घंटे तक दरवाजे के बाहर खड़ा होना। बल प्रयोग कर घर पहुंची पुलिस ने रिश्तेदार को कब्जे में ले लिया लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस भटनी क्षेत्र में लगातार दबिश दे रही है लेकिन तीन दिन बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है।