फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रेप के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को भेजा जेल

रेप के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को भेजा जेल

Sat, 14 Dec 2013 05:43 AM IST
Deoria
Deoria Updated Sat, 14 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। वीडियो क्लिप की आड़ में एक महिला से छह माह तक दुराचार करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। केस दर्ज होने के बाद से पुलिस को इसकी तलाश थी।
विज्ञापन

भटनी क्षेत्र के हतवा बाईपास का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर अमानत उर्फ मुन्ना ने छह माह पूर्व शौच करने गई एक महिला के साथ दुराचार किया और उसका मोबाइल में वीडियो क्लिप तैयार कर लिया। वीडियो क्लिप की आड़ में छह माह तक वह उसके साथ दुराचार करता रहा। विरोध करने में इज्जत उछालने की धौंस देते हुए उसकी पिटाई भी करता था। इसकी करतूतों से तंग आकर महिला ने पिछले महीने विरोध किया तो हिस्ट्रीशीटर ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंची लेकिन भटनी पुलिस ने महिला की एक न सुनी और थाने से खदेड़ दिया। पीड़ित ने एसपी रवि शंकर छवि के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई। महिला की बातों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने भटनी इंस्पेक्टर को फटकार लगाते हुए केस दर्ज करने का आदेश दिया। एसपी के आदेश पर भटनी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ दुराचार करने और वीडियो क्लिप बनाने का केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद से हिस्ट्रीशीटर फरार चल रहा था। पुलिस ने सुबह उसके भटनी 116 नम्बर रेलवे ढाले के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत इंस्पेक्टर दर्शननाथ सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नौकरानी के साथ रेप करने वाला नौकर गया जेल
सलेमपुर। भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार के घर रह रही नाबालिग नौकरानी के साथ नौकर से दुराचार कर किया था। इससे किशोरी गर्भवती हो गई थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था। शुक्रवार को भटनी पुलिस आरोपी नगीना प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधवा के साथ दुराचार
देवरिया। विधवा के साथ शादी की बात कर एक व्यक्ति ने उसके साथ दुराचार किया। शिकायत लेकर महिला एसपी कार्यालय पहुंची। अधिकारी नहीं होने के कारण वह लौट गई। बताया जाता है कि रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र की रहने वाली एक विधवा से भुजौली का रहने वाला एक व्यक्ति शादी की बात कर कई माह तक शोषण करता रहा। जब वह शादी से मुकर गया तो महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed