{"_id":"68-75853","slug":"Deoria-75853-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने पहले पीटा फिर फूंक दी झोपड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने पहले पीटा फिर फूंक दी झोपड़ी
Deoria
Updated Sun, 10 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। पहले पिटाई की और फिर घर पहुंचकर झोपड़ी में आग लगा दी। पीडि़त तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो प्रभारी ने डांटकर भगा दिया। पीड़ित अब एसपी से फरियाद की तैयारी में है। मामला गौरीबाजार थानाक्षेत्र के अमारी झांगा गांव का है। अमारी झांगा गांव निवासी दिलीप पुत्र बिपत प्रसाद छह नवंबर की शाम को हरैया चौराहे से सब्जी खरीदकर घर जा रहा था। गांव के धूस के पास पहले से मौजूद गांव के ही चार-पांच लोग उसकी पिटाई करने लगे। संयोग ही था कि उसी समय रामपुर कारखाना थाने के महुआडीह चौकी पर तैनात दो सिपाही जा रहे थे। युवक की पिटाई होता देख वे रुके और पिटाई करने वालों को डांटकर भगाया। दिलीप भी घर चला गया। थोड़ी देर बाद सभी दिलीप के घर हमला बोल दिए। दिलीप ने परिवार वालों के साथ घर का दरवाजा बंदकर छिप गया। इससे नाराज होकर पिटाई करने वालों ने घर के सामने स्थित उसकी झोपड़ी में आग लगा दिया। झोपड़ी जल गई। डर की वजह से दिलीप रात को गौरीबाजार थाने नहीं गया। अगले दिन सात नवंबर को वह फरियाद लेकर गौरीबाजार थाने पहुंचा। दिलीप के अनुसार प्रभारी निरीक्षक ने उसे थाने से भगा दिया और कहा कि झोपड़ी वह खुद जलाया है। फंसाने के लिए ऐसा कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि पूर्व प्रधान के इशारे पर पुलिस काम कर रही है। यही लोग छह माह पूर्व उसके परिवार के लोगों की पिटाई किए थे। मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन