फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं

Sun, 10 Nov 2013 05:40 AM IST
Deoria
Deoria Updated Sun, 10 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शुक्रवार को सूर्यषष्ठी का महापर्व है। महिलाएं इसकी तैयारी पूरी कर ली हैं। दिन भर निर्जल व्रत रखने के बाद शाम को कमर तक पानी में खड़ा होकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगी। गुरुवार को भी तमाम महिलाएं छोटा छठ व्रत रहीं और शाम को मीठा भोजन किया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से छठ व्रत को लेकर तैयारियां चल रहीं थी। शहर के परमार्थी, लच्छीराम, हनुमान मंदिर, सोमनाथ मंदिर, बेरमहिया, अमेठी माई और देवरही माता मंदिर पोखरा आदि जगहों की साफ-सफाई करा दी गई थी। व्रत रहने वाली महिलाएं और उनके परिवार के लोगों ने घाटों पर छठ मइया की वेदी बनाकर तैयार कर लिया है। नगर पालिका प्रशासन ने पिछले दिनों यहां घाटों की साफ-सफाई करा दी थी। बुधवार को नहाय-खाय से शुरू हुए व्रत के दूसरे दिन खरना था। तमाम महिलाएं दिन भर छोटी छठ मइया का निर्जला व्रत रहीं। शाम को मीठा भोजन किया। शुक्रवार को वह दिन भर निर्जला व्रत रहेंगी। पूजन सामग्री को बांस की टोकरी में रखकर वह नए वस्त्र धारण कर परिवार वालों के साथ छठ घाट पर पहुंचेंगी। विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कमर भर पानी में खड़ा होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। रात को घर लौट आएंगी और शनिवार को ब्रह्मबेला में घाटों पर पहुंचेंगी। उदयचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ेगी। सोनूघाट, बैतालपुर, गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, कंचनपुर, बघौचघाट, पथरदेवा और देसही देवरिया क्षेत्र में भी इस महापर्व की तैयारी जोरों पर थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed